Hindi काल काल का अर्थ है- समय। क्रिया का वह रुप जिससे उसके होने का समय या उसकी पूर्णत:/अपूर्णता का बोध होता है उसे काल कहते हैं। काल के तीन भेद होते है 1. वर्तमान 2. भूत 3. भविष्य
Hindi क्रिया जिस शब्द से किसी कार्य के करने या होने का बोध हो उसे क्रिया कहते हैं। क्रिया एक विकारी शब्द हैं।
Hindi संधि दो वर्णों के मेल से उत्पन्न होने वाले विकार को संधि कहते हैं। यहाँ विकार का अर्थ- परिवर्तन/बदलाव से हैं। संधि में यह परिवर्तन या बदलाव वर्णों में होता हैं।
Hindi हिंदी का विकास हिंदी फारसी भाषा का शब्द है इसका नामकरण ईरानियों द्वारा किया गया है। हिन्दी का विकास भारत के पश्चिमोत्तर में हुआ है।
Hindi हिंदी वर्णमाला वर्णों के व्यवस्थित या क्रमबद्ध समूह को वर्णमाला कहते है।ध्वनियों के लिखित रुप को वर्ण कहते हैं।हिन्दी में मूलतः वर्णों की संख्या 52 है { 11 स्वर+2 अयोगवाह+33 व्यंजन+4 संयुक्त व्यंजन+2 द्विगुण व्यंजन } इसे दो भागो मे बाँटा गया हैं
Hindi वर्तनी किसी भाषा का कोई सार्थक शब्द जिस वर्णानुक्रम में लिखा जाता हैं उसे वर्तनी कहते हैं वर्तनी को अंग्रेजी में Spelling तथा उर्दू में हिज्जे के नाम से जाना जाता हैं। वर्तनी सम्बन्धित समस्याएँ हर जीवन्त भाषा मे होती हैं।
Hindi विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते हैं। विशेषण एक विकारी शब्द है। जिस शब्द के साथ विशेषण का प्रयोग यह किया जाता हैं उसके अर्थ को सीमित या कम कर देता है। विशेषण का प्रयोग सकारात्मक या नकारात्मक दोनों रुपों में किया जाता हैं। विशेषण जिज्ञाषाओं को शांत करने में भी काम आता हैं
Hindi संज्ञा किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान के नाम को संज्ञा कहते हैं। संज्ञा एक विकारी शब्द है। यहाँ विकार का अर्थ परिवर्तन या बदलाव से है। संज्ञा मे यह परिवर्तन या बदलाव लिंग, वचन, तथा कारक के अनुसार होता हैं।
Hindi सर्वनाम संज्ञाओं के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं तात्पर्य यह है कि- संज्ञा के स्थान पर जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वही सर्वनाम हैं।
Hindi समास दो या दो से अधिक पदों के संक्षिप्त करण की प्रक्रिया को समास कहते हैं तथा इसके परिणाम स्वरुप बने पद को समस्त या सामासिक पद के नाम से जाना जाता हैं।