वाक्यांश के लिए एक शब्द
कम से कम शब्दों मे अधिक से अधिक विचारों को व्यक्त करने के लिए जिन शब्दों को प्रयोग किया जाता है उसे वाक्यांश के लिए एक शब्द कहते हैं।
वाक्यांश के लिए एक शब्द को अनेक शब्दों के लिए एक शब्द के नाम से भी जाना जाता हैं। इसके प्रयोग से भाषा प्रवाह मय एवं प्रभावशाली बनाती है इसका प्रयोग सार, संक्षेपण, पत्र लेखन इत्यादि जगहो पर किया जाता हैं।
🔖 पर्वत के ऊपर की समतल भूमि- अधित्यका
🔖 पर्वत के नीचे या पास की भूमि- उपत्यका
🔖 वैध संतान- औरस
🔖अवैध सन्तान- जारज
🔖 गोद लिया हुआ सन्तान- दत्तक
🔖 उत्तर & पूर्व के बीच की दिशा- ईशान
🔖 पश्चिम & उत्तर के बीच की दिशा- वायव्य
🔖 दो दिशाओं के बीच का कोण- विदिश
🔖 फटा-पुराना कपड़ा- चिरकुट
🔖 पेट मे लगी आग- जठराग्नि
🔖 जंगल मे लगी आग- दावाग्नि
🔖 समुद्र मे लगी आग- बड़वाग्नि
🔖 जहाँ मुर्दे जलाये जाते है- श्मशान
🔖 जहाँ मुर्दे दफनाये जाते हैं- कब्रगाह/समाधिभूमि
🔖 जो व्याकरण अच्छी तरह जानता हो- वैयाकरण
🔖 हाथ से लिखी गयी लिपि- पाण्डुलिपि
🔖 वह कवि जो तत्काल कविता कर ले- आशुकवि
🔖 धरती-आकाश के बीच का स्थान-अंतरिक्ष
🔖 जहाँ पर धरती आकाश मिलते दिखायी दें- क्षितिज
🔖 शीतल मंद और सुगन्धित वायु- त्रिविधवायु
🔖 दूध, घी, दही, शर्करा, मधु से तैयार वह पदार्थ जिससे देवताओ को स्नान कराया जाता हैं- पंचामृत
🔖 जिस स्त्री का भाग अच्छा हो- शुभगा
🔖 जिस पुरुष का भाग अच्छा हो- शुभग
🔖 वह स्त्री जो सूर्य न देख सके- असूर्यपश्या
🔖 वह स्त्री जिसका पति परदेश गया हो- प्रोषितपतिका
🔖 वह स्त्री जिसका पति परदेश से आया हो- आगतपतिया
🔖 वह स्त्री जिसका पति परदेश से आने वाला हो- आगमिस्थतपतिका
🔖 हरा-भरा मैदान- शाद्वल
🔖 सेना की अग्र टुकड़ी- हैरावल
🔖 जो शीघ्र प्रसन्न होता हो- आशुतोष(शिव)
🔖 जिस पर विश्वास कर लिया गया हो- विश्वस्त
🔖 जिस पर विश्वास किया जा सकता हो- विश्वसनीय
🔖 वह स्थान जहाँ पर कला का प्रदर्शन किया जाता है- रंगमंच
🔖 परदे के पीछे का स्थान-नेपश्य
🔖 रास्ते में ले जाने वाली सामग्री- पाथेय
🔖 मोक्ष की इच्छा चाहने वाला- मुमुक्षु
🔖 जानने की इच्छा रखने वाला- जिज्ञासु
🔖 वह स्थान जहाँ पर भोजन मुक्त मिलता है- सदाव्रत
🔖 जिसने इन्द्र को जीत लिया हो- इन्द्रजीत
🔖 जिसके सिर पर चन्द्रमा हो- चन्द्रशेखर
🔖 जिसकी ग्रीवा सुन्दर हो- सुग्रीव
🔖 कन्या के गर्भ से उत्पन्न सन्तान- कानीन
🔖 वह लड़की जिसका विवाह होने को है- वैवाहिक